Advertisement

Sev Puri Recipe : (बोम्बे स्ट्रीट स्टाइल) सेवपुरी बनाने का सबसे आसान तरीका आईये बनाते हैं।

तो आज हम सेवपुरी बनाने की विधि के बारे में बात करेंगे। सेवपुरी एक प्रसिद्ध भारतीय चाट है जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गुजरात की प्रसिद्ध डिश है। यह एक सरल और स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

यहां सेवपुरी बनाने का आसान तरीका दिया है :-

सामग्री :- 

- मैदा की पूरी छोटी गोल तली हुई (जरूरत अनुसार) 

- 1 आलू (उबला हुआ, छोटे पीसो में कटा हुआ)

- 1 आधा प्याज़ (बारीक़ कटा हुआ)

- 1 आधा टमाटर (बारीक़ कटा हुआ)

- 2 हरी मिर्चें (बारीक़ कटी हुई)

- 1 बड़ा चम्मच खजूर की चटनी

- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च की चटनी

- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च लेहसून की चटनी

- छोटा चम्मच चाट मसाला

- निम्बू का रस

- लाईलोन सेव (आमतौर पर सेव की तरह बाजार में मिलती है)


बनाने का तरीका :-

1. एक बड़े प्लेट में मैदा की पुरी सजाएं।

2. पुरी के ऊपर आलू, प्याज़, टमाटर डालें।

3. अब खजूर की चटनी और हरी-लाल लेहसून की चटनी डालें।

4. अब इसमें चाट मसाला, नमक डालें।

6. अब पुरी के ऊपर सेव डालें।

7. इसके ऊपर से नींबू का रस डालें।

8. अब ऊपर से हरा काटा हुआ धनिया डालें। 

8. सेवपुरी तैयार है। आप इसे तुरंत परोस सकते हैं और मजेदार भारतीय चाट का आनंद उठा सकते हैं।

आप इस सेवपुरी की रेसिपी को घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने में आपको केवल कुछ मिनटों की आवश्यकता होगी और यह आपके मेहमानों को भी पसंद आएगी। आप इसे आपके परिवार या दोस्तों के साथ मिल-बाट के खा सकते हैं। अपनी सेवपुरी के स्वाद का आनंद ले सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments