Advertisement

Bhel Puri Recipe : (बोम्बे स्ट्रीट स्टाइल) भेलपुरी बनाने की सरल विधि आइये बनाते हैं।

तो आज हम भेलपुरी बनाने की विधि के बारे में बात करेंगे।भेलपुरी एक प्रसिद्ध भारतीय स्ट्रीट फूड है जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में पसंद किया जाता है। यह एक लाइट और स्वादिष्ट स्नैक है जिसमें मुरमुरा(ममरा), सेव, प्याज, टमाटर, आलू, हरी धनिया और खट्टा-मीठा चटनी का बना होता है। यह आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

यहां भेलपुरी बनाने का सबसे आसान तरीका दिया है :- 

सामग्री :- 

- 2 कप मुरमुरा (ममरा)

- 1/2 कप सेव (लाईलोन सेव)

- 1/2 कप कटा हुआ प्याज

- 1/2 कप कटा हुआ टमाटर

- 1/2 कप कटा हुआ आलू (उबले हुए)

- 4 पापड़ी (हाथ से तोड़ी हुई) 

- ताजा हरी धनिया (कटा हुआ)

- 2 चम्मच मीठी चटनी (जैसे की खजूर की चटनी)

- 1 चम्मच हरी मिर्च की चटनी

- 1 चम्मच लाल मिर्च और लेहसून की चटनी

- नमक स्वादानुसार

- चाट मसाला 

- आधा निंबू (कटा हुआ) 


विधि :- 

1. एक बड़े कटोरे में मुरमुरा, प्याज, टमाटर , पापड़ी (हाथ से तोड़ी हुई) और आलू मिलाएं। 

2. अब इसमें खजूर की चटनी, हरी मिर्च की चटनी और लाल मिर्च लेहसून की चटनी मिलाएं। 

3. अब इसमें निंबू और नमक स्वाद अनुसार डालें और सबको अच्छी तरह से मिला लें ताकि सभी अच्छी तरह से लिपट जाएं। 

4. अब इसको परोसने के लिए एक प्लेट में डाले और ऊपर से सेव, चाट मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डालें। 

5. भेलपुरी तैयार है। इसको और अच्छा दिखाने के लिए आप इसके ऊपर अनार दाना या मिक्सर नमकिन डाल सकते हैं। 

यह स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक आपके परिवार और मित्रों को पसंद आएगा।

Post a Comment

0 Comments